Showing posts with label haridra khand benefits in hindi. Show all posts
Showing posts with label haridra khand benefits in hindi. Show all posts

Saturday, 18 March 2017

Haridra khand for allergy treatment in hindi

                      
                      
                      एलर्जी में फायदेमंद हरिद्राखंड 

हरिद्रा खण्ड आयुर्वेद की अति उपयोगी एवं महत्वपूर्ण ओषध है l इसका मुख्य घटक हरिद्रा यानि हल्दी है l इसलिए इसे हरिद्रा खण्ड कहा जाता है l


हरिद्रा खण्ड के फायदे / haridra khand benefits for allergy in hindi


हरिद्रा खण्ड Urticaria यानि त्वचा पर पित्ती होना की मुख्य दवा है l इसके अलावा एलर्जिक चर्म रोग (skin problems), खुजली (itching), एक्जीमा, मुहांसे (pimples), एलर्जिक जुकाम (cold and cough) में भी बहुत उपयोगी है l हरिद्रा खंड एंटी आक्सीडेंट, शोथनाश्क, एंटी एलर्जिक, एंटी माइक्रोबायल गुणों से भरपूर है l इसके सेवन से त्वचा पर चमक आती है जिससे त्वचा जवां और सुन्दर बनती है l


हरिद्रा खण्ड बनाने का तरीका / kaise banaye haridra khand –


हरिद्रा खण्ड घर पर भी आसानी से बना सकते है l

Main ingredients of haridra khand  –

हल्दी पाउडर 384 ग्राम, गाय का घी 288 ग्राम, गाय का दूध 3.072 लीटर, मिस्री 2.4 किलोग्राम l

Other ingredients  – 

सोंठ, काली मिर्च, पिप्पली, तेज पत्र, छोटी इलाइची, दालचीनी, वायविडंग, निशोथ, नागकेशर, नागर मोथा, ह्र्र्ड, बहेड़ा, आंवला, सभी प्रत्येक 48 ग्राम l

How to make haridra khand in hindi –

एक बर्तन में घी गर्म करते हैं उसमें हल्दी पाउडर डाल कर 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर भून लेते हैं l एक अन्य चोडे मुँह के बर्तन में उबला हुआ दूध लेकर उसमे मिस्री मिला लेते है l अब इस मिस्री मिले हुए दूध में घी में भुनी हल्दी डाल देते हैं और धीमी आंच पर धीरे धीरे चलाते रहते हैं l धीरे धीरे यह मिश्रण गाढ़ा होने पर जब अंगुली से  मसलने पर 2-3 तार छोड़ने लगे, पानी के गिलास में डालने पर पैंदे में जम जाये तथा घी एवं हल्दी के पकने की सुगन्ध आने लगे तो आंच से उतार लें l अब इसमें सभी प्रक्षेप डाल कर अच्छी तरह मिला लें l कड़छी से अच्छी तरह चलाते रहें  l कुछ देर में ग्रेन्यूल्स के रूप में तैयार हरिद्रा खण्ड आपके सामने होगा l

Doses of haridra khand – 

3–6 ग्राम सुबह शाम दूध के साथ l

हरिद्रा खण्ड चिकित्सक की राय से अन्य ओषधियों के साथ अथवा अकेले लिया जाना चाहिए  गर्भावस्था में हरिद्रा खण्ड का सेवन नही करना चाहिएं l